पंचायतों चुनाव का शेड्यूल जारी, 20 पंचों का निर्वाचन होगा

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 06 जून 2017, 7:45 PM (IST)

रोहतक। जिला में पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त हुए पदों पर चुनाव करवाने के लिए राज्य चुनाव आयोग द्वारा शैडयूल जारी कर दिया गया है। इस शैड्यूल के अनुसार रोहतक की पंचायत समिति सांपला के लिए एक व विभिन्न खंडों के 20 पंचों का चुनाव करवाया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि पंचायत समिति सांपला वार्ड नम्बर-2 के पद हेतु सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों का चुनाव करवाया जाएगा। इसी प्रकार कलानौर खंड के गांव तैमूरपुर की ग्राम पंचायत के वार्ड नम्बर-4 में एक पद अनुसूचित जाति की महिला पंच, सुण्डाना व आंवल के वार्ड नम्बर-1 से भी एक-एक पद महिला पंच के लिए रिक्त पद आरक्षित है। उन्होंने बताया कि खंड सांपला के गांव दत्तौड़ के वार्ड नम्बर-7 में पंच का चुनाव करवाया जाएगा, जो सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। इसी प्रकार पाकस्मा ग्राम पंचायत में वार्ड नम्बर-9 हेतु एक पद अनारक्षित तथा कारौर के वार्ड नम्बर-7 में एक पद पिछड़ा वर्ग के लिए निर्धारित है।

उन्होंने बताया कि रोहतक खंड के गांव मुंगाण व पोलंगी ग्राम पंचायत मकड़ौली कलां के वार्ड नम्बर-12 में अनुसूचित जाति का पंच, भैयापुर की वार्ड नम्बर-1 से सामान्य वर्ग की महिला पंच, सिंहपुरा कलां के वार्ड नम्बर-5 व रिठाल नरवाल के वार्ड नम्बर-2 में अनारक्षित पंच पद का चुनाव करवाया जाएगा। इसी प्रकार लाखनमाजरा खंड के गांव चिड़ी ग्राम पंचायत में वार्ड नम्बर-8 हेतु अनुसूचित जाति के पंच व सुन्दरपुर के वार्ड नम्बर-1 में अनारक्षित पंच पद पर चुनाव होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पंचायत समिति सांपला व जिला के खंडों की पंचायतों के पंच चुनाव के लिए संबंधित निर्वाचन अधिकारी के समक्ष 14 जून से 19 जून तक प्रात: 10 बजे से 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच एवं छंटनी का कार्य 20 जून को किया जाएगा। 21 जून सायं-3 बजे तक उम्मीदवार अपने नामांकन वापिस ले सकते हैं। इसी दिन 21 जून 3 बजे के बाद चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। चुनाव के तुरंत बाद मतगणना करके चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे