हेरात में विस्फोट, 7 की मौत

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 06 जून 2017, 7:09 PM (IST)

काबुल । अफगानिस्तान के हेरात शहर में मंगलवार को एक मस्जिद के पास हुए विस्फोट में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। समाचार चैनल सीएनएन ने हेरात के गवर्नर के प्रवक्ता जिलानी फरहद के हवाले से कहा है कि हेरात की सबसे ब़डी मस्जिद के उत्तरी प्रवेश द्वार के नजदीक अपराह्न तीन बजे यह विस्फोट हुआ। अब तक किसी संगठन ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे