सुलझी नहीं पंकज कुमार की हत्या की पहेली

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 06 जून 2017, 2:38 PM (IST)

धर्मपुर/मंडी। उपमण्डल धर्मपुर की सज्याओपिपलु पंचायत के कौहन गांव में 1 अप्रैल को पंकज कुमार की हत्या की गुत्थी करीब दो महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस नहीं सुलझा पाई है। पंकज कुमार के पिता पृथ्वी सिंह ने महामहिम राज्यपाल और प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करके न्याय दिलाने की मांग की है। पृथ्वी सिंह का कहना है कि पुलिस ने अभी तक केवल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि उन्होंने थाना सरकाघाट में दो अन्य युवकों पर भी हत्या में शामिल होने का शक जाहिर किया है। हत्या वाले दिन आरोपी प्रीत कुमार के साथ प्रिन्स उर्फ़ भोलू पुत्र नन्द लाल और जोगिन्दर पाल पुत्र सोहन लाल मौके पर साथ थे और गिरफ्तार किये गए युवक का भाई प्रिन्स गाडी लेकर घूम रहा था और उसी दिन शाम को 6 बजे भराड़ी में देखा गया है। उनके पास गवाह भी है जिसने जोगिन्दर पाल को पंकज के शव के पास देखा था।

प्रिन्स उसी रात अपने ससुराल आनी गाडी लेकर चला गया और पुलिस के बुलाने पर 25 मई को वापिस आया था। पृथ्वी का आरोप है कि पुलिस थाना सरकाघाट में कई बार जाकर उन्होंने एसएचओ से इन लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की ही परन्तु हादसे के दो महीने गुजर जाने के बाद भी इन लोगों को गिरफ्तार नहीं किया। एसएचओ हर बार एक-दो दिन में गिरफ्तार करने की बात करते है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इनका कहना है कि ...

केस में कोई भी ढील नहीं बरती जा रही है। जिन युवकों पर मृतक के पिता ने शक ज़ाहिर किया है, घटना के दौरान एक युवक यहां था ही नहीं। अन्य दो के ख़िलाफ़ जांच की जा रही है। अभी फ़ॉरेसिंक रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट आने के बाद केस की दिशा तय होगी। केस को अंजाम तक पहुंचाने के लिए बाक़ायदा क़ानूनी राय ली जा रही है।- भारत भूषण, एसएचओ सरकाघाट

ये भी पढ़ें - 90 की उम्र फिर भी आंख से तिनका निकाल लेते भगत राम