सांप के प्यार में पागल हुई लडकी, रचाई शादी

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 06 जून 2017, 12:54 PM (IST)

भुवनेश्वर। कहते है ना प्यार अंधा होता है। प्यार में न तो उम्र देखी जाती है ना धर्म और ना जाति। जब किसी को प्यार होता है तो उसे अपने प्यार के लिए इस दुनिया में कुछ नहीं नजर नहीं आता है। एक ऐसा ही अनोखा मामला ओडिशा से सामने आया है। यहां रहने वाली 30 वर्षीय बिमबाला दास को प्यार हो गया। आपको यह सोच हैरान होगी कि बिमबाला दास को प्यार न इंसान से बल्कि सांप से हुआ है। बिमबाला सांप के प्यार में इस कदर दिवानी हुई कि उसके साथ सात फेरे ले लिए।


इस बात पर यकीन करना थोडा मुश्किल है लेकिन यह सच है। बिमबाला के घर के पास एक बिल में यह सांप रहता था और बिमबाला इस सांप के प्यार में इस कदर पड गई कि उन्होंने उससे शादी ही कर ली। सबसे दिलचस्प और हैरानी की बात तो यह है कि सांप और इंसान की इस शादी में पूरा गांव शामिल हुआ था। इस केस में लडकी को ऐसा करने से रोकने के बजाय गांव वालो ने भी उसका साथ दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ओडिशा के खुर्द जिलें से 14 किमी दूरी पर अताला गांव में हिंदू रिति रिवाजों से सांप और लडकी की शादी हुई। पूरे विधि के साथ सांप के साथ शादी करके लडकी ने उसे अपना पति मान लिया।

इस शादी में सांप शामिल नहीं हो सका इसलिए तांबे के सांप कं साथ फेरे करवाये गये। इस शादी को लेकर बिमबाला को कहना है कि घर के पास ही बने एक बिल में रहने वाले सांप से उसे प्यार हो गया। वह उसे रोज दूध पिलाने जाती और सांप बिल से बाहर आकर दूध पी लेता और अंदर चला जाता बिमबाला को कहना है कि सांप उसे पसंद करता इसलिए उसे कभी डंसने की कोशिश नहीं की।

ये भी पढ़ें - ये है सबसे डरावनी जेल, जहां थर-थर कांपते थे कैदी!

आपको बता दें कि इस शादी में 2000 से ज्यादा लोग शामिल थें और जब लडकी से सांप से शादी की बात हुई तो गांव वाले खुश हो गये। उनका मानना था कि शादी के बाद गांव की किस्मत बदल जायेगी।

ये भी पढ़ें - अलग दिखने के लिए तोड दी सभी सीमाएं