उथड़ाग्रां में लगा पशु मेला, 60 पशुपालकों ने लिया भाग

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 05 जून 2017, 6:36 PM (IST)

धर्मशाला। विभाग ने पशुपालकों को प्रोत्साहित करने और उन्हें पशुओं की उचित देखभाल को लेकर शिक्षित करने के लिए आज धर्मशाला की ग्राम पंचायत टंग नरवाणा के गांव उथड़ाग्रां में पशु मेले एवं पशु मंडी का आयोजन किया। मेले में करीब 60 पशुपालकों ने भाग लिया। इस दौरान उन्हें पशुओं के लिए मुफ्त दवाइयों भी प्रदान की गईं। जानकारी देते हुए पशु पालन विभाग कांगड़ा के सहायक निदेशक प्रसार डॉ. सुशील शर्मा ने कहा कि कांगड़ा जिला की ग्रामीण आर्थिकी में पशुपालन की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह ऐसा क्षेत्र है लोगों को आर्थिक रूप से तो मजबूत बनाता ही है, साथ ही युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के पर्याप्त अवसर भी उपलब्ध करवाता है। विभाग लोगों को वैज्ञानिक तरीके से पशु पालन गतिविधियां अपनाने के लिए शिक्षित करने पर बल दे रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इस मौके पर दुधारू गौ-वंशीय पशुओं की दुग्ध उत्पादकता को मानक रख कर इस आधार पर 3 पशु पालकों को सम्मानित किया। 16 किलो दूध देने वाली पशुपालक नरेश कुमार की जर्सी गाय को प्रथम पुरस्कार के लिए चुना गया। नरेश कुमार को पुरस्कार राशि के तौर पर 3100/- रुपये प्रदान किए गए। 13 किलो दूध देने वाली होल्स्टीन नस्ल की अरविंद कुमार की गाय को दूसरे पुरस्कार केे लिए चुना गया। उन्हें 2100/- रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। पशुपालक जयकरण की 13 किलो दूध देने वाली गााय तीसरे स्थान पर रही। उन्हें 1500/- रुपए राशि प्रदान की गई। सांत्वना पुरस्कार के तौर पर छः पशुपालकों को पांच-पांच सौ रुपए दिए गये।

कार्यक्रम में भाग वाले प्रत्येक पशु पालक को 5 किलो सूरोमोल ईंट, एक किलो खनिज मिश्रण व कृमि-नाशक दवाई वितरित की गई। इस प्रतियोगिता में जर्सी, होल्स्टीन व इनकी संकर नस्लें शमिल रहीं। इस अवसर पर पशुपालकों को वैज्ञानिक तरीके से पशु पालन के सुझाव, पशु रोगों का निवारण एवं पशु पालन विभाग की विभिन्न गतिविधियों व योजनाओं बारे विस्तृत जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ें - यहां पति-पत्नी 5 दिनों के लिए बन जाते हैं एक दूसरे से अंजान, जानिए क्यों