धारदार हथियार से सिर पर वारकर मजदूर की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 04 जून 2017, 2:39 PM (IST)

कोटा। दिगोद रेलवे स्टेशन पर धारदार हथियार से वार कर मजदूर की हत्या के मामले में जीआरपी थाना पुलिस ने महज 24 घंटे में ही हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी दौजमल को बांरा जिले से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है आरोपी की मृतक मुकुट से दो दिन पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। तब से आरोपी मृतक को सबक सिखाने की फिराक में घूम रहा था। जानकारी के मुताबिक दिगोद रेलवे स्टेशन पर निर्माण का कार्य चल रहा है। कई मजदूर इसमें काम कर रहे है। जिसमें मजदूर मुकुट ओर आरोपी दौजमल भी शामिल हैं। आरोपी ने मौका देखकर मुकुट के सिर पर धारदार हथियार से वार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे