पणजी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि मोदी सरकार एक मजबूत सरकार है, लेकिन वह कोई निर्धारित समयसीमा नहीं बता सकते कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भारत में फिर से कब शामिल किया जाएगा। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पात्रा ने कहा, यह लाचार सरकार नहीं है, यह एक मजबूत सरकार है।
मैं कह सकता हूं कि इस सरकार में साहस है। मैं कोई निर्धारित तारीख नहीं बता सकता..कोई भी आपको वह समय सीमा नहीं बता सकता। यह रणनीति का हिस्सा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पात्रा ने कहा, आज देशवासियों को दृढ़ विश्वास है कि सरकार द्वारा कड़े फैसले लेने का यह बिल्कुल सही समय है..क्योंकि यह ऐसी सरकार है, जिसमें प्रधानमंत्री पद पर बिल्कुल सही व्यक्ति बैठा हुआ है, जिसके पास देश के लिए एक दृष्टिकोण है और जिसे पता है कि विदेश मामलों को कैसे संभाला जाता है।
ये भी पढ़ें - यहां पकौडे और चटनी के नाम रामायण के किरदारों पर