कैमरा देखा और खिलखिलाकर पोज देने लगा यह जेब्रा

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 03 जून 2017, 2:08 PM (IST)

नई दिल्ली। अक्सर देखा जाता है कि कैमरा सामने आते ही बच्चे से लेकर बडे स्माइल के साथ पोज देते नजर आते है। लेकिन क्या आपने जानवर को ऐसे पोज देते देखा है। इन दिनों सोशल मीडिया में कुछ ऐसी तस्वीरे वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि यह घटना अफ्रीका में हुई है। यहां एक अमरीकी टूरिस्ट केन्या के सफारी पार्क में छुट्टियां बिताने गया था। वो सफारी में सभी जानवरो की फोटों खींच रहा था तभी उसे चार जेब्रा एक साथ खडे हुए दिखाई देते है।।

टूरिस्ट अपना कैमरा लेकर जेब्रा के पास जाता है और जैसे ही जेब्रा से कहता है चीज तो जेब्रा भी अपने सारे दांत दिखाते हुए हंस देता है। इस तस्वीर को देखकर आप भी मुस्कुराए बिना नहीं रह पाएंगे और कहेंगे कि सचमुच फोटोग्राफर के चीज कहने पर इस जेब्रा ने हंसना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

जेब्रा की ये हंसते हुए फोटो ली है पेंसिलवेनिया में रहने वाले 46 साल के लिंक्लन हैरिस ने जो बीते दिनो छुट्टियां बिताने के लिए अफ्रीका के जंगलो में गए थे। हैरिस का कहना है कि जब वह वहां पहुंचा तो वो सब एक लाइन में खडे हुए थे।

ये भी पढ़ें - ये है "भूतिया" जंगल,जान देने आते है लोग

अचानक ही उसमें से जो सबसे किनारे खडा था उसने अपने दांत दिखाना शुरु कर दिया। जैसे ही ही वो हसा मैने उसकी फोटो क्लिक कर ली। हैरिस के लिए ये एक अनोखा अनुभव था। जब उन्होंने किसी जानवर की फोटो खींची हो और वो मुस्कुरा दिया हो। इन तस्वीरों को देखकर हर कोई हस रहा है।

ये भी पढ़ें - इस मंदिर से खौफ खाती हैं महिलाएं, कट जाते हैं बाल!