नई दिल्ली। आर्मी हेडक्वॉर्टर में कथित ट्रांसफर रैकिट का भंडाफोड करते हुए सीबीआई ने एक लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है। साथ ही सीबीआई ने इस मामले में एक बिचौलिये को भी गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मनचाहे जगहों पर तबादले और पोस्टिंग के लिए लाखों रुपए लिए जा रहे थे। सीबीआई ने खुफिया सूचनाओं के आधार पर लेफ्टिनेंट कर्नल रंगनाथ सुवर्णमणि मोनी और बिचौलिसे गौरव कोहली को गिरफ्तार किया है।
इन दोनों को बेंगलुरु के एक आर्मी अफसर के तबादले के लिए कथित तौर पर 2 लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। सीबीआई ने आर्मी हेडक्वॉर्टर में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल रंगनाथ सुवर्णमणि मोनी, हैदराबाद के आर्मी अफसर पुरुषोत्तम, गौरव कोहली और बेंगलुरु में तैनात आर्मी अफसर एस. सुभाष के खिलाफ केस दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आरोपों के मुताबिक मोनी तमाम अफसरों के ट्रांसफर को प्रभावित करने के लिए कोहली और पुरुषोत्तम के साथ मिलकर आपराधिक साजिश रची थी। इस
एफआईआर में एक ब्रिगेडियर का भी नाम है लेकिन उनको आरोपियों की सूची में
शामिल नहीं किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शक है कि इस कथित
ट्रांसफर रैकेट आर्मी हेडक्वॉर्टर में कुछ वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं।
सीबीआई की एफआईआर में बताया गया है कि रिश्वत के लिए हवाला चैनल का
इस्तेमाल किया गया।
ये भी पढ़ें - हम लिखते हैं दोनों हाथ से, दायां हो या बायां