विश्व पर्यावरण दिवस पर रैली 5 जून को, रजिस्ट्रेशन आज और कल

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 03 जून 2017, 11:46 AM (IST)

जयपुर। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, और वन विभाग की तरफ से विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर 5 जून को रन फॉर एनवायरमेन्ट रैली का आयोजन होगा। इस रैली में भाग लेने वाले व्यक्तियों के रजिस्ट्रेशन आज और 4 जून को सुबह 6 से 10 बजे एवं शाम को 5 बजे से 7 बजे तक कुलिश स्मृति वन सेंट्रल पार्क के मुख्य द्वार पर मंडल द्वारा लगवाई गई पंजीयन डेस्क पर किये जायेंगे । रैली में विद्यार्थी, युवा, महिलाएं और पुरुष भाग ले सकते हैं । रैली 5 जून को सुबह 6 बजे सवाई मानसिंह स्टेडियम के पूर्वी द्वार से होकर रामबाग सर्किल, नारायण सिंह सर्किल, त्रिमूर्ति सर्किल, जे.एल.एन मार्ग, गांधी सर्किल, गांधी नगर मोड़, टोंक रोड़ से होती हुई सवाई मान सिंह स्टेडियम पहुँच कर समाप्त होगी ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे