जब NBC एंकर ने PM मोदी से पूछा: क्या आप ट्विटर पर हैं, तो ऐसे उडा मजाक

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 02 जून 2017, 11:40 AM (IST)

मास्को। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन दिनों 4 देशों की यात्रा पर हैं। पीएम मोदी गुरुवार को रूस में थे। यहां पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात की। इस दौरान ऐसा वाक्या हुआ कि सब हंस पडे। रूस के दौरे के दौरान पीएम मोदी ने नेशनल ब्रॉडकास्टिंग कंपनी की एक एंकर मेगन केली से भी मुलाकात की। पीएम मोदी के साथ बातचीत के दौरान एनबीसी की एंकर मेगन केली ने उनसे पूछा कि क्या आप ट्विटर पर हैं? मेगन केली का यह सवाल सुनने के बाद पीएम मोदी सहित वहां उपस्थित सभी लोग हंस पडे।

गौरतलब है कि पीएम मोदी ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले दुनिया के तीसरे नेता हैं। एनबीसी की एंकर के इस सवाल के बाद सोशल मीडिया पर इस एंकर का मजाक उड रहा है। ज्ञातव्य है कि एक दिन पहले ही ट्विटर पर सबसे फॉलो किये जाने वालों नेताओं की लिस्ट आई है, जिसमें पीएम मोदी तीसरे स्थान पर हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पीएम मोदी के ट्विटर पर तीन करोड से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ट्विटर पर एनबीसी एंकर मेगन केली का मजाक उड रहा है। एक ट्विटर अकाउंट पर लिखा गया कि केली ने होमवर्क नहीं किया था। एक व्यक्ति ने तो ट्विटर केली और मोदी के ट्विटर पेज का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए दोनों के फॉलोअर्स की कम्पेयरिंग की है। इनमें मोदी के तीन करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं तो केली के 23 लाख।

ये भी पढ़ें - इस पत्थर से दही जमाते हैं गांव के लोग