क्या आप भी हैं मांगलिक! करें ये उपाय, दूर होंगे सारे दोष

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 31 मई 2017, 11:10 AM (IST)

जब भी लडक़े या लडक़ी का विवाह होता है तो सबसे पहले यही पता किया जाता है कि कहीं लडक़ी या लडक़े की कुंडली में मांगलिक दोष तो नहीं है। शादी से पहले लडक़े और लडक़ी के गुणों को मिलाया जाता है। माना जाता है कि 32 गुणों में से 30 गुण तो मिलने ही चाहिए। लेकिन, यह भी ध्यान में रखा जाता है कि कहीं लडक़ा या लडक़ी मांगलिक तो नहीं है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि वैवाहिक जीवन में किसी तरह की मुसिबत पैदा नहीं हो। यह भ्रांती है कि यदि कोई मांगलिक दोष वाला पुरूष या महिला बिना मांगलिक दोष वाले से शादी करे तो उसका पति या पत्नी शादी के कुछ समय के बाद ही मर जाता है।

इस दोष के कारण कई लड़कियां तो मानसिक रूप से बहुत परेशान हो जाती हैं, इतना ही नहीं, आत्महत्या जैसा विचार भी उनके मन में आता है। क्योंकि कुंडली में मांगलिक दोष होने के कारण उनकी शादी नहीं हो पाती है। लेकिन, मांगलिक दोष से घबराने की जरुरत नहीं है। अगर आपकी कुंडली में मांगलिक दोष है तो आप इससे निजात पा सकते है।

जानिए...क्या है मांगलिक दोष, कब होती है समस्या, मांगलिक दोष के लक्षण और इसके उपाय

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

क्या है मांगलिक दोष: जन्मपत्री की कुंडली में 12 स्थान होते हैं। इनमें से यदि पहले, दूसरे, चौथे, सातवें, आठवे और बारहवें स्थान में मंगल होता है तो मांगलिक दोष होता है। मांगलिक दोष वालों पर मंगल गृह की बुरी छायां होती है। यह प्रभाव शादी के समय बहुत मायने रखता है क्योंकि शादी के समय कुंडली मिलान किया जाता है।

कब समस्या पैदा करता है मंगल: यदि मंगल पहले स्थान में है तो शादी के बाद मुसिबतों की संभावना रहती है। जब मंगल दूसरे स्थान में रहता है तो व्यक्ति के परिवार के कारण उसका विवाह और नौकरी पेशा प्रभावित होता है। जब मंगल चौथे स्थान में रहता है तो व्यक्ति व्यावसायिक तौर पर सफलता प्राप्त नहीं करता है और लगातार नौकरी बदलता है। यदि मंगल सातवें स्थान में होता है तो उसका स्वभाव उग्र होता है, जिसके कारण वह अपने परिवार में भी मधुर संबंध नहीं बना पाता है।

ये भी पढ़ें - गिफ्ट में ना दे ये 10 चीजें, शनिदेव हो जाएंगे नाराज!

मांगलिक दोष के लक्षण:स्त्री और पुरूष दोनों में मांगलिक दोष हो सकता है। मंगल को उग्रता वाला गृह माना जाता है इसलिए मांगलिक दोष वाले लोगों का स्वाभाव गर्म माना जाता है। मांगलिक लोगों में बहुत गर्म और उग्र ऊर्जा होता है जिसका यदि सही इस्तेमाल नहीं किया जाए तो यह कुछ ना कुछ गलत हो सकता है। मांगलिक दोष के कारण शादी में देरी होती है।

ये भी पढ़ें - आपके हाथ में पैसा नहीं रूकता, तो इसे जरूर पढ़े

मांगलिक दोष दूर करने के उपाय: दो मांगलिक लोगों का विवाह करने से इसका प्रभाव खत्म हो जाता है। कुम्भ विवाह भी इसका एक समाधान है। इस विवाह में व्यक्ति को शादी से पूर्व किसी पेड़ से या कलश से विवाह करना पड़ता है। मंगलवार का व्रत करने से भी इसका बुरा प्रभाव कम होता है। ज्योतिषियों के अनुसार मांगलिक दोष वाले लोगों को लाल मूंगा जडि़त सोने की अंगूठी दाहिने हाथ की अनामिका अंगुली में धारण करनी चाहिए मांगलिक लोगों को 28 साल की उम्र के बाद शादी करने की सलाह दी जाती है क्योंकि उम्र के अनुसार दोष का असर भी धीरे-धीरे कम हो जाता है।

ये भी पढ़ें - जीवन में सब कुछ ठीक नहीं तो, जानिएं कौनसा ग्रह कर रहा है गडबड!