हज यात्रा -2017 : हज आवेदक 19 जून तक जमा कराएं दूसरी किस्त

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 30 मई 2017, 10:47 PM (IST)

जयपुर। केंद्रीय हज कमेटी मुंबई द्वारा हजयात्रा-2017 पर जाने वाले चयनित हज आवेदकों को हज की दूसरी किस्त 19 जून तक जमा करानी होगी। राजस्थान स्टेट हज कमेटी में अधिशासी अधिकारी अमान उल्लाह खान ने बताया कि चयनित आवेदक अपनी रिहायशी श्रेणी के अनुसार दूसरी किस्त की राशि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अथवा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की किसी भी नजदीकी शाखा में जमा करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि चयनित हज आवेदक यदि आईडीबीआई बैंक के जरिये अपनी कुरबानी करना चाहता है तो इस राशि के अलावा 8 हजार रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से जमा कराने होंगे, जबकि रिपीटर के मामले में 13 हजार 450 रुपए अतिरिक्त और इनफेंट के 16 हजार 250 रुपए जमा कराने होंगे। खान ने बताया कि चयनित हज आवेदक इस संबंध में किसी भी जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 0141-2634786 या 0141-2227016 पर कार्यालय समय मे संपर्क कर सकते हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे