जयपुर में 2 जून से होने वाले मोदी फेस्ट व सरकार की योजनाओं के प्रचार के लिए रथ रवाना

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 30 मई 2017, 8:00 PM (IST)

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सफलतम 3 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार द्वारा किए गए जन कल्याणकारी कार्यों के प्रचार के लिए मंगलवार को भाजपा कार्यालय से प्रचार रथ को रवाना किया गया।

शहर भाजपा अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि रथ के माध्यम से सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों एवं योजनाओं तथा 2 जून से रामलीला मैदान में लगने वाले तीन दिवसीय मोदी फेस्ट का प्रचार किया जाएगा। भाजपा कार्यालय से प्रचार रथ वैन को स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचन्द्र कृपलानी, सांसद रामचरण बोहरा, प्रदेश महामंत्री अभिषेक मटोरिया, प्रदेश कार्यालय मंत्री मुकेश चेलावत, शहर अध्यक्ष संजय जैन एवं महापौर अशोक लाहोटी ने जयपुर शहर के लिए रवाना किया। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता प्रचार रथ को शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर ले जाकर जनता के समक्ष इसका प्रदर्शन करवाएंगे और 2 से 4 जून तक लगने वाले मोदी फेस्ट में जनभागीदारी सुनिश्चित करने एवं योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के संबंध में जानकारी दी जाएगी, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग मोदी फेस्ट का फायदा ले सकें।


आगे तस्वीरों में देखें...


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


आगे तस्वीरों में देखें...



ये भी पढ़ें - ताना मारने पर बसाया था यह शहर



ये भी पढ़ें - फैशन शो में बच्चों ने रैंप पर बिखेरी नटखट अदाएं