वर्ष 2016 में लगतार तीन सौ करोडी फिल्में देने वाले अभिनेता अक्षय कुमार इस वर्ष लगातार फिल्में साइन करते जा रहे हैं। अपने डेट कैलेंडर को पूरी तरह मैनेज करने वाले अक्षय कुमार ने हाल ही में एक और फिल्म साइन की है, जो 27 वर्ष पूर्व हुए एक सत्य घटना पर आधारित है। इस फिल्म का कथानक भी उनकी गत वर्ष प्रदर्शित ‘एअरलिफ्ट’ जैसा ही है, जहां वे एक बार फिर से लोगों को बचाते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार की यह फिल्म 1989 के रानीगंत कोयला खदान के बचाव कार्य पर आधारित होगी। इस घटना में एडिशनल चीफ माइनिंग इंजीनियर जे.एस.गिल ने अपनी जान पर खेलकर 64 लोगों की जान बचाई थी, जो कोयला खदान में फंसे थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कोयला खदान हादसे पर अस्सी के दशक में निर्माता निर्देशक यश चोपडा ने भी
‘काला पत्थर’ नामक फिल्म बनाई थी, जिसमें अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, शत्रुघ्न
सिन्हा, राखी, परवीन बॉबी, नीतू सिंह, परीक्षित साहनी और प्रेम चोपडा जैसे
सितारों ने काम किया था। इस फिल्म की कथा-पटकथा सलीम जावेद ने लिखी थी। अब
देखने वाली बात यह है कि अक्षय कुमार अभिनीत यह कोयला खदान हादसा अमिताभ
बच्चन अभिनीत ‘काला पत्थर’ से कितना अलग नजर आता है। हालांकि अभी तक इस
फिल्म के अन्य सितारों और निर्देशक के नाम के साथ कोई आधिकारिक घोषणा नहीं
हुई है।
ये भी पढ़ें - 10 साल पहले अभिषेक ने ऐश्वर्या को ऐसे किया था प्रपोज, तब मानी थी