मेघालय में भाजपा नेता का वादा, गो मांस होगा सस्ता,Ban का सवाल ही नहीं

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 29 मई 2017, 9:56 PM (IST)

शिलांग। भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने सोमवार को कहा कि यदि उनकी पार्टी मेघालय में सत्ता में आती है तो गो मांस पर प्रतिबंध नहीं होगा और बूचडखानों को कानूनी रूप से मान्यता दी जाएगी, और इससे विभिन्न प्रकार के मांस की कीमतें घटेंगी।

भाजपा नेता बर्नार्ड मरक ने कहा,मेघालय में कई भाजपा नेता गो मांस खाते हैं। मेघालय जैसे शहर में गो मांस पर प्रतिबंध लगाने का सवाल ही नहीं उठता। मेघालय में भाजपा नेताओं को पहाडी क्षेत्रों की ऎतिहासिक पृष्ठभूमि और संवैधानिक प्रावधानों के बारे में अच्छी तरह पता है।

आतंकवादी से नेता बने बर्नार्ड ने कहा,यदि भाजपा 2018 में सत्ता में आती है तो गो मांस पर प्रतिबंध नहीं लगाएगी। इसके बजाय मांस की उचित दर तय की जाएगी और बूचडखानों को कानूनी रूप से मान्यता दी जाएगी, जिससे गो मांस और अन्य मांसों की कीमतें कम घटेंगीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

उन्होंने कहा,गो मांस महंगा होने के कारण इसे सभी नहीं खरीद सकते। सरकार मांस की कीमतों में एकरूपता लाने में नाकाम रही है, जो जनता के लिए उत्पीडन है। मरक ने कहा कि मेघालय के खुले बाजारों में बिकने वाले मांस की जांच के लिए उचित बूचडखाने नहीं हैं।

उन्होंने कहा,लोग हानिकारक खाद्य के संपर्क में आते हैं और कभी-कभी रासायनिक पदार्थ भी उसमें मिले होते हैं, जिसे बुजुर्ग और युवा खाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा मांस की गुणवत्ता की जांच के लिए और कीमतों में कमी के लिए बूचडखानों की स्थापना हेतु हर संभव प्रयास करेगी,जो कांग्रेस की सरकार ने नहीं किया। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - यहां दीपक की लौ के रूप में आकर स्थापित हुईं मां चामुंडा