दंतेवाडा में धावा,3 नक्सली गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 29 मई 2017, 8:40 PM (IST)

नई दिल्ली। छत्तीसगढ के नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाडा में सोमवार को सुरक्षा बलों नक्सलियों के एक ठिकाने पर हमला किया। जवाब में नक्सलियों ने भी फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से गोलीबारी के बाद सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ के सुकमा में 11 मार्च को हुए नक्सली हमले के बाद से ही सुरक्षा बल लगातार कॉम्बिंग कर रहे हैं। सुकमा हमले में सीआरपीफ के 12 जवान शहीद हो गए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे