नहीं थम रहा छात्राओं को फेल करने का विवाद, धरना दिया, आत्महत्या का प्रयास

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 29 मई 2017, 7:49 PM (IST)

कैथल। हरियाणा शिक्षा बोर्ड के दसवीं के परिणामों में छात्राओं को पहले पास फिर फेल करने का विवाद अभी तक थम नहीं रहा है। सोमवार को सुबह सैंकड़ो लड़कियो ने कैथल शहर के पेहोवा चौक पर रोषस्वरूप धरना दिया। इनमें से एक छात्रा ने तो गले में चुन्नी डाल कर मौके पर ही आत्महत्या का प्रयास किया जिसे वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बड़ी मुश्किल से स्थिति को संभाला।

जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग की जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल तनेजा और थाना शहर प्रभारी अशोक कुमार ने उन्हें समझाने और धरना ख़तम करने का अनुरोध किया लेकिन उन्होंने कहा कि साथ घोर अन्याय हुआ है। बोर्ड ने पहले पास दिखा कर फिर फेल कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक उनके साथ न्याय नहीं होता वे भूखी प्यासी धरना देगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों और पुलिस अधिकारियो ने उन्हें किसी तरह मनाकर पांच लड़कियों को उपायुकत के पास ले गए ,जहां उपायुक्त ने उन्हें आश्वाशन दिया कि उनके पेपर फिर से चेक होंगे और साथ पूरा न्याय होगा। वापिस आने के बाद भी लड़कियां धरने से उठने पर राजी नहीं थी। अधिकारियो और पुलिस अधिकारियो ने उन्हें समझाया कि वह स्कूल चले जहा उनके पेपरों की जाँच लिए शिक्षा बोर्ड को लिखा जायेगा। उनके पेपरों के पुनः जाँच की फीस भी स्कूल देगा। शिक्षा और पुलिस की गाड़ियों में छात्राओं को स्कूल लाया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

स्कूल पहुंच कर छात्राओं ने फिर से रोष प्रकट करना शुरू कर दिया और एक छात्रा ने कहा कि हमारे साथ सरेआम अन्याय हुआ है और उसने अपने चुनरी को गले में जोर से बांध कर आत्महत्या करने का प्रयास क़िया लेकिन मोके पर खड़े थाना शहर प्रभारी अशोक कुमार ने बड़ी सूझभूज से स्थिति को सँभालते हुए उस लड़की को ऐसा करने से रोका। इसके बाद थाना प्रभारी उस लड़की को स्कूल बाहर ले गए और उसके परिजनों को बुलाकर उसे समझाया। स्कूल प्रशासन द्वारा छात्राओं के शिक्षा बोर्ड के पर पेपरों की फिर से जाँच करने के आवेदन किये रहे है।

ये भी पढ़ें - देह व्यापार करने वालों की अब खैर नहीं....