जन्म के चंद मिनटों बाद ही चलने लगा यह बच्चा, देखें वीडियो

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 29 मई 2017, 1:02 PM (IST)

नई दिल्ली। पैदा होने के बाद बच्चा करीब आठ से नौ महीने के बाद चलना शुरू करता है। पहले वो घुटनों के बल चलने की कोशिश करता है और फिर अपने पैरो पर शुरू करता है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक नवजात बच्चा अपने जन्म के कुछ ही मिनटों बाद चलता हुआ दिख रहा है।

डॉक्टर ने उस बच्चे को अपने हाथों में उठाया हुआ है और बच्चा अपना पैर आगे बढाता जा रहा है। इस वीडियो को देखकर सभी हैरान है। जिसने भी इस वीडियो को देखा वह यह सोच रहा है कि नवजात जन्म के कुछ ही मिनटों के बाद कैस चल सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सोशल मीडिया में यह वीडियो को 26 मई को अपलोड किया गया, जिसके बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया। 41 सैकेंड के इस वीडियो में एक डॉक्टर बच्चे को अपने एक हाथ में पकड रखा और बच्चा धीरे-धीरे पैरों को आगे बढा रहा है। अब तक इस वीडियो को अब तक 55,203,913 लोग देख चुके है जबकि 1 लाख 29 हजार लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किया है. वहीं 1,335,859 लोगों ने इसे शेयर किया है।

ये भी पढ़ें - देश के इन मंदिरों के बारे में आपने सुना है क्या ?