आरसीए चुनाव के लिए अब रुचिर मोदी व जोशी में सीधा मुकाबला

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 29 मई 2017, 10:01 AM (IST)

जयपुर। आरसीए चुनाव के लिए आरसीए एकेडमी में आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया, जो कि 11 बजे तक चलेगा। इसके बाद चुनाव मैदान में उतरे खिलाडिय़ों की किस्मत मतपेटी में बंद हो जाएगी।चुनाव मैदान में भाजपा की ओर से मैदान में उतारे गए राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन के नाम वापस लेने के बाद अब यह चुनावी मुकाबला ललित मोदी के बेटे रुचिर मोदी व कांग्रेस नेता सीपी जोशी के बीच हो गया है। रविवार को नाम वापसी के दिन अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतारे गए हर्षवर्धन ने नाम वापस ले लिया। इससे यह साफ हो गया है कि अब आरसीए चुनाव का सीधा मुकाबला रुचिर मोदी और सीपी जोशी के बीच है।

सीसी जोशी गुट के उम्मीदवार
अध्यक्ष - सीपी जोशी
उपाध्यक्ष - मो. इकबाल
सचिव - महेंद्र शर्मा
कोषाध्यक्ष - आजाद सिंह
संयुक्त सचिव - महेंद्र नाहर
सदस्य - केके निमावत

रुचिर मोदी गुट के उम्मीदवार
अध्यक्ष- रुचिर मोदी
उपाध्यक्ष - रामप्रकाश
सचिव - आरएस नांदू
कोषाध्यक्ष - पिंकेश जैन
संयुक्त सचिव - शत्रुघ्न तिवारी
सदस्य - रमेश गुप्ता


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे