CBSE: 12वीं का रिजल्ट घोषित, नोएडा की रक्षा टॉपर

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 28 मई 2017, 08:14 AM (IST)

नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। सीबीएसई इस बार मॉडरेशन पॉलिसी को लागू करते हुए 12वीं का रिजल्ट जारी किया । जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी वो बोर्ड की ऑफिशिय वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। इस साल पहले और दूसरे स्थान पर लड़कियां हैं। नोएडा के एमिटी इंटरनैशनल स्कूल की रक्षा गोपाल 12वीं की ऑल इंडिया टॉपर हैं। आर्ट्स स्ट्रीम की छात्रा रक्षा को 99. 6 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। रक्षा को तीन विषयों इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और इकनॉमिक्स में 100-100 नंबर मिले हैं, जबकि इतिहास और साइकॉलजी में 99-99 नंबर मिले हैं। दूसरे नंबर पर साइंस स्ट्रीम की भूमि सावंत हैं। तीसरे नंबर पर दो छात्र आदित्य जैन और मन्नत लूथरा हैं। ये दोनों कॉमर्स के छात्र हैं और दोनों को 99.2-99.2 फीसदी मार्क्स आए हैं। आदित्य और मन्नत दोनों चंडीगढ़ के हैं।

सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.nic.in , www.cbseresults.nic.in या results.nic.in पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सीबीएसई की प्रवक्ता रमा शर्मा ने बताया कि सीबीएसई रिजल्ट रविवार (28 मई) को जारी कर दिया जाएगा। शर्मा ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले को मानते हुए सीबीएसई मॉडरेशन पॉलिसी के तहत रिजल्ट लाने जा रहा है। अब छात्रों को अतिरिक्त अंकों का लाभ मिलेगा। सीबीएसई के रिजल्ट को लेकर बेचैन हो रहे छात्रों को अब दिल थामकर बैठने की जरूरत है।

बता दें कि इस साल सीबीएसई बोर्ड से बारहवीं के 11 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है। ऐसे में उच्च शिक्षा संस्थानों में दाखिले के लिए रिजल्ट आने का इंतजार कर रहे छात्रों को भी राहत मिली।
सीबीएसआई के मॉडरेशन पॉलिसी को खत्म करने के आदेश के विपरीत हाईकोर्ट ने फैसला दिया। दिल्ली हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका पर इस साल इस पॉलिसी को बहाल करने के निर्देश दिए। इसी कारण इस बार रिजल्ट विलंबित हुआ है।

ये भी पढ़ें - डेयरी टेक्‍नोलॉजी में हैं उत्तम करियर