क्लासिकल रागों के साथ सजाया गजलों का गुलदस्ता

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 27 मई 2017, 9:00 PM (IST)

जयपुर। संगीत आश्रम संस्थान की ओर से संस्थान सभागार में चल रहे दो दिवसीय संगीत समारोह के आखिरी दिन शनिवार को कलाकार दौलत सिंह ने क्लासिकल रागों के साथ गजलों का गुलदस्ता भी सजाया। समारोह के पहले दिन कलाकार दिशा वर्मा ने गिटार के साथ आवाज संगम किया था, जो बॉलीवुड म्यूजिक की मेलॉडी का खुशनुमा अहसास रहा। कलाकार दौलत सिंह ने राग अड़ाना के सुर साधे। उन्होंने इसी राग में मध्यलय तीन ताल में निबद्ध छोटा ख्याल माता कालिका महाकाल महारानी...को पूरे मनोयोग से पेश कर अपना उम्दा प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कलाकार दौलत ने रंजिश ही सही..., अपनी तस्वीर को आंखों से लगाना...जैसी गजलों से रुमानियत का माहौल बनाया। तबले पर इदरिस खान ने प्रभावी संगत की। संचालन विजयेन्द्र विजय ने किया। अंत में संस्थान सचिव अमित अनुपम ने आगंतुकों का आभार जताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे