अमृतसर। दो दिन पहले अटारी सरहद से गिरफ्तार युवक को कोर्ट ने 9 जून तक पुलिस रिमांड पर दिया है। बीएसएफ ने 2 दिन पहले रिट्रीट के समय अब्दुल्ला शाह नामक पॉकिस्तानी युवक को अटारी सरहद से पकड़ा था। अब्दुल्ला शाह पाकिस्तान का रहने वाला है और भारत -पाक होने वाली रिट्रीट के वक्त भारत आ गया था।
दूसरी ओर अब्दुल्ला शाह का कहना है कि वह बीएसएफ से हाथ मिलाने के लिए आगे आया और गलती से भारत की सरहद में आ गया। जांच अधिकारी निशान सिंह का कहना है कि बीएसएफ ने अब्दुल्ला को पकड़ा था और उसे आज कोर्ट में पेश कर 9 जून तारीख तक रिमांड हासिल कर लिया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे