जेवर हत्याकांड में पुलिस के हाथ अब तक खाली

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 27 मई 2017, 3:37 PM (IST)

नोएडा। जेवर-बुलंदशहर हाईवे पर हुई लूट हत्या और गैंग रेप के मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली है। सूरजपुर पुलिस हेडक्वाटर में बुलाई गयी डीएम बीएन सिंह, एसएसपी लव कुमार और सीएमओ डॉ. अनुराग भार्गव ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस मे एसएसपी लव कुमार पुलिस के रिस्पोंस टाइम को लेकर सफाई देते नज़र आए। अधिकारियों ने पीड़िताओं की प्राथमिक मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि नहीं होने का दावा किया।पीड़िताओं के पुरानी रंजिश वाले बयान से पलटने की जानकारी मीडिया मिलने की बात काही, लेकिन इस संबंध में अधिकारिक रुप से पीड़ितों ने पुलिस कोई जानकारी नहीं दी है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी ने बताया कि 6 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष ने पुरानी रंजिश में कुछ लोगों के नाम लिए थे। उनके संबंध में भी सर्विलांस, फोन रिकॉर्ड, पूछताछ आदि से पड़ताल की जा रही है। पीड़िताओं के पुरानी रंजिश वाले बयान से पलटने की जानकारी मिली है,लेकिन इस संबंध में अधिकारिक रुप से पीड़ितों को कोई जानकारी नहीं दी गई है।

पुलिस मुखिया का कहना है कि पीड़ित परिवार से पुलिस बदमाशों के हुलिया, बोलचाल, पहनावे आदि के संबंध में बात कर विशेषज्ञ टीम की मदद से स्कैच भी तैयार कराए जा रहे हैं।बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए जिले की फोरेंसिक,साइबर क्राइम, विभिन्न थानों की टीम, एंटी एक्सटोर्शन टीम के अलावा अन्य जिलों की विशेष टीम भी पड़ताल कर रही हैं। अब तक की जांच में पता चल रहा है कि वारदात में प्रोफेशनल बदमाश शामिल हैं।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में वारदात में जान गंवाने वाले 40 वर्षीय पुरुष की मौत 12 बोर की गोली लगने से हुई है। उसके शरीर से गोली के छर्रे भी मिले हैं।


एसएसपी लव कुमार पुलिस के रिस्पोंस टाइम को लेकर सफाई देते नज़र आए। उनका कहना था कि घटना से लगभग 50 मिनट बाद हमें जानकारी लगी और घटना के कुछ समय बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की रात 2:31 से 2:36 पर पर घटना की सूचना मिली 2:53 पर कॉलर से बात हुई जिसके बाद पुलिस पर सही जानकारी दी गयी तब तक पुलिस मौके पर ही थी ,इसके बाद तलाश करने के बाद 3:36 पर गोली लगी व्यक्ति को लेकर हॉस्पिटल के लिए निकल गई। पुलिस घटना स्थल का सही पता न होने के कारण तलाश करने में समय लगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे