भरतपुर। केन्द्र सरकार के तीन साल सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहन रारह व सरपंच के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने सयुंक्त रूप से बिजली घर चैराहा पर जमकर आतिशबाजी की व मिठाई वितरण करके जश्न मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के समर्थन मे नारे लगाते हुए, केन्द्र सरकार की महत्वकांक्षी जन कल्याणकारी योजनओं व उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री भगवान दास शर्मा ने केन्द्र सरकार की ओर से आमजन के हित मे चलाई जा रही योजनाओं की जमकर प्रशंसा की। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष मोहन रारह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्र सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं जनधन योजना, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना, डिजिटल इंडिया योजना, कौशल विकास योजना, फसल बीमा योजना, उज्जवला योजना आदि की जमकर तारीफ की व इनको बूथ स्तर पर आमजन तक पहुचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री गिरधारी गुप्ता, नरेन्द्र सिंह फौजदार, राकेश सर्राफ, रणधीर मदेरणा, नरेन्द्र सिंघल, शिवानी दायमा, गिरधारी सिंह लिवारिया, सोनीला गोड, भानूप्रताप जघीना, पूष्पेन्द्र मावई, चन्द्रप्रकाश शर्मा, घनेश कासौट, रामेश्वर गांधी, पुष्पेन्द्र कुशवाह, मनीष अग्रवाल, नीरज चाहर, लोकेन्द्र सैनी, सोनवीर, उर्मिला सोगरवाल, संजू चैधरी, योगेश चतुर्देवी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे