लोकायुक्त 29 मई को जैतारण जाएंगे

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 26 मई 2017, 4:28 PM (IST)

जयपुर/पाली। लोकायुक्त एस.एस. कोठारी एक दिवसीय राजकीय यात्रा पर 29 मई को पाली जिले के उपखंड जैतारण जाएंगे। लोकायुक्त सचिवालय की ओर से इस दिन जैतारण में पंचायत समिति के मीटिंग हॉल में शिविर लगाया जाएगा। शिविर में लोकायुक्त सचिवालय के अधिकारी दोपहर 2 से 3 बजे तक जनसाधारण से शिकायतें प्राप्त करेेंगे। इस दौरान कोई भी व्यक्ति लोक सेवकगण के विरुद्ध लोकायुक्त अधिनियम के अधीन अपनी शिकायत प्रस्तुत कर सकता है। शिकायत पत्र पर 50 पैसे का कोर्ट स्टाम्प चस्पा करने के साथ शिकायत के समर्थन में 10 रुपए के नान ज्यूडिशियल स्टाम्प पर नोटेरी पब्लिक से तस्दीकशुदा शपथ पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है। इसके बाद अपराह्न 3 से शाम 4 बजे तक लोकायुक्त एस.एस. कोठारी की अध्यक्षता में बैठक होगी, जिसमें गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं उपखंडस्तरीय अधिकारी भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे