बूंदी। शहर के युवा वकील, बार कौंसिल के पदाधिकारी और मालव धाकड़ समाज बूंदी के जिलाध्यक्ष धनराज मालव की बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब धनराज मालव बून्दी से तालेडा अदालत जा रहे थे। इसी दौरान घोड़ा पछाड़ नदी की पुलिया पर अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें कोटा रैफर कर दिया गया। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही धनराज मालव की मौत हो गई। वकील की मौत के बाद जिले के दर्जनों वकील घटनास्थल और अस्पताल परिसर पहुंचे और शोक जताया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे