जयपुर। राजधानी के बहुचर्चित ऑनर किलिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अमित नायर की हत्या के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान पुलिस ने दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस की मदद से इन पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दे कि अमित नायर की उसके सास-ससुर ने हत्या करवा दी थी। पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल ने इस पूरे मामले की जानकारी दी
उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी जीवनराम ने अपने गांव के भगवाना राम जो कि पूर्व में पंचायत समिति सदस्य रह चुका है,के साथ मिलकर अमित की हत्या करने की योजना बनाई थी। योजनानुसार जीवनराम और परिजनों ने भगवाना राम के साथ रवि उर्फ रविन्द्र से अमित की हत्या करवानें की योजना बनाई। रवि ने तीन लाख रूपयें में काम करना स्वीकार किया। जिसके फलस्वरूप रवि के साथ भगवाना राम और जीवनराम ने अमित की रैकी की और उचित अवसर पर उसकी हत्या की योजना बनानें लगे।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इसी दौरान किसी कारणवश रवि के उपलब्ध नहीं होने पर जीवनराम, भगवाना राम व परिजनों ने दो अन्य युवकों को इस कार्य के लिए दो लाख रूपयों में तैयार कर लिया। योजनानुसार बीती 17 मई को अभियुक्त जीवनराम, उसकी पत्नी भगवानी देवी और दो किराये के शूटर साथ लेकर अपनी बेटी ममता और दामाद अमित नायर के घर जगदम्बा विहार पहुंचे। यहां पहुचंकर अमित को बुलाया, ममता ने उनको पानी पिलाया इसके बाद आरोपी परिजन ममता को साथ ले जाने की कहने लगे तो ममता ने मना कर दिया। ममता को जबरदस्ती ले जाने और अमित को मारने के इरादे से चारों ने मिलकर योजनानुसार शूटर से गोलियां चलावाकर अमित पर जानलेवा हमला कर दिया ।
अमित की हत्या के बाद अभियुक्त जीवनराम सहित चारों आरोपी जयपुर से निकले तथा दोनों किराये के अभियुक्तों को बगरू के पास उतार दिया। इसके बाद जीवनराम और उसकी पत्नी डीडवाना पहुंचे और अपने पुत्र मुकेश के पास योजनानुसार गाड़ी छोड़कर फरार हो गये।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जीवनराम और उसकी पत्नी वहां से नागौर, फलौदी, रामदेवरा होकर सूरतगढ
पहुंचें। सूरतगढ से अपनी पत्नी को बस में बिठाकर सीकर के लिए रवाना किया और
खुद बीकानेर, हिसार होकर हरियाणा पहुंच गया। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक
पुलिस ने अलग-अलग जगह छापेमारी कर मुख्य अभियुक्त जीवनराम को कैथल
(हरियाणा) से, भगवाना राम और भगवानी देवी को सीकर से और रवि उर्फ रविन्द्र
शेखावत को जयपुर से हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया हैं। अभियुक्तगण से बाकी
दो शूटरों के बारे में विस्तृत पूछताछ की जा रही हैं।
यह भी पढ़े : यहां कब्र से आती है आवाज, ‘जिंदा हूं बाहर निकालो’