नवीन तकनीक के क्षेत्र में सरकार किसानों के साथ - खाद्य मंत्री

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 24 मई 2017, 5:53 PM (IST)

कोटा। वर्तमान समय नवीन तकनीक को अपनाने का समय है और कृषि क्षेत्र में आए दिन नई नई तकनीकें आ रही है। जिससे किसान अपनी फसल का अधिक से अधिक मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए किसानों को नई तकनीकों को अपनाना पड़ेगा। इसके लिए राज्य सरकार पूरी तरह किसानों के साथ हैं। ये कहना है खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बाबूलाल वर्मा का। ग्राम कोटा 2017 में हुई चैपाल में बोलते हुए वर्मा ने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रदेश के हर किसान तक नई तकनीक पहुंचे और वे कृषि क्षेत्र में नवाचार को नई ऊंचाईयां दे सके। उन्होंने किसानों से इस मेले में अधिक से अधिक समय तक अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर लाभ उठाने का आह्वान किया। ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) के पहले दिन बुधवार को जाजम बैठक में किसानों ने कृषि संबंधी समस्याओं का समाधान विशेषज्ञों से रूबरू होकर लिया। जाजम चैपाल में विषेषज्ञों ने एक जाजम पर आकर कृषि में आने वाली समस्याओं को सुना और समाधान बताए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

बारां के कवाई बांव से आए मुकेश ने जब मधुमक्खी पालन के विविध तरीकों के बारे में पूछा तो कृषि विश्वविद्यालय कोटा से आए डॉ के एन ओझा ने सभी किसानों को हाड़ौती संभाग में मधुमक्खी पालन और आय वृद्धि पर विस्तृत जानकारी दी। बूंदी के देलुन्दा गांव से आए देवराज मीना ने फसलों को कीड़ों से बचाने के प्राथमिक उपाय के बारे में जानकारी चाही, जिस पर कृषि अनुसंधान केंद्र कोटा के डॉक्टर हेमराज चैधरी ने फसलों में समेकित कीट प्रबंधन और फसलों को बचाने के प्राथमिक उपायों पर जानकारी देकर किसान की जिज्ञासा को शांत किया।

ये भी पढ़ें - आमजन से दूर है दुनिया का तीसरा बड़ा खजाना