लुधियाना। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह एक बार फिर खालिस्तानी
आतंकियों के निशाने पर आ गए हैं। खालिस्तानी अातंकियों ने एक नया वीडियो
जारी कर कैप्टन अमरिन्दर सिंह और पूर्व सीएम बेअंत सिंह के पोते और
लुधियाना के सांसद रवनीत बिट्टू को जान से मारने की धमकी दी है।
वीडियो
में कहा गया है कि रवनीत बिट्टू कहते हैं कि हरजीत सिंह सज्जन होते तो
खालिस्तान की नींव पड़ चुकी होती। हम कहना चाहते हैं कि अगर हरजीत सिंह
सज्जन होते तो न तो 1984 का दंगा होता और न ही दरबार साहिब पर हमला होता।
गौरतलब है कि पहले भी खालिस्तानी समर्थक कैप्टन अमरेंद्र सिंह को जान से
मारने की धमकी दे चुके हैं। भारतीय उच्चायोग ने इस मामले को कनाडा सरकार के
सामने भी रखा है। उल्लेखनीय है कि अमरेंद्र ने पिछले दिनों कनाडा के रक्षा
मंत्री से यह कह कर मुलाकात नहीं की थी कि वह खालिस्तानी समर्थक हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे