आग की गिरफ्त में आए दर्जन भर मकान, दो मवेशी जलकर राख

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 24 मई 2017, 4:35 PM (IST)

सेमरी,सुल्तानपुर।जयसिंहपुर कोतवाली के सेमरी चौकी अन्तर्गत पीढ़ी केवटहिया गांव में लगी भीषण आग में क़रीब एक दर्जन घर जलकर राख हो गए। घटना में हज़ारों के नुकसान के साथ दो मवेशियों भी आग की भेंट चढ़ गए। ग्रामीणों का आरोप है सूचना के बाद भी अग्नि शमन दस्ता मौके पर नहीं पहुंचा।

इन ग्रामीणों का हुआ बड़ा नुकसान
जानकारी के अनुसार जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सेमरी बाजार के पीढ़ी केवटहिया गांव में मंगलवार रात आग लग गई। अचानक लगी आग राम मूरत का घर से शुरु हुई। फिर देखते ही देखते उसकी गौशाला तक आग की लपटें पहुंच गई जिसमें एक गाय और एक बछड़ा जलकर मर गए। इसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया और फिर रामलाल, माधवलाल, जगनारायण, रामचरण, राधेश्याम, रामबली, रामजग, रामअजोर, रामअवतार, रामगुलाम, सरजूदीन, का घर जल कर राख हो गया। हादसे में लाखों के नुकसान का आकलन बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

विलम्ब से पहुंची डायल 100 व दमकल गाड़ी पर ग्रामीणों ने किया पथराव
मौके पर गांव वालों ने डायल 100 को सूचना दिया जहां 100 नंबर काफी देर में पहुंची वहीं ग्रामीणों ने अग्नि शमन दल को फोन पर सूचना दिया लेकिन घंटों के विलम्ब से अग्नि शमन टीम तब गांव पहुंची जब गांव वाले आग पर काबू पा चुके थे। इससे आहत ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर डायल 100 और दमकल गाड़ी पर पथराव कर दिया।

ये भी पढ़ें - यहां पति के जिंदा रहते महिलाएं हो जाती हैं विधवा

मौके पर पहुंचे एसडीएम दिए उचित निर्देश
उधर एसडीएम जयसिंहपुर अमृत लाल बिंद ने गांव पहुंचे उन्होंने मौके पर जले मकानों का जायजा लिया और ग्रामीणों को सरकारी सहायता दिलाने का गांव वालो को आश्वान दिया। साथ ही एसडीएम ने हल्का लेखपाल को निर्देशित किया के पीडित ग्रामीणों के खाने पीने का प्रबंध कराए।

ये भी पढ़ें - यहां मरने के बाद भी होती है शादी, मंडप में दूल्हा-दुल्हन...