अलवर। शहर के वार्ड संख्या 35 स्थित जाल वाला कुआं में लगी सिंगल फेस मोटर के रिचार्ज नहीं होने से 2 माह से क्षेत्र में पानी का संकट बना हुआ है। इसकी शिकायत स्थानीय पार्षद और नगर परिषद में किए जाने के बावजूद समस्या जस की तस है। इससे आक्रोशित स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद और जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थानीय लोगों का कहना है कि बोरिंग में पानी नहीं आने से स्थानीय लोगों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण लोगों को दूर दराज से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे