न्याय आपके द्वार 2017 - 65 शिविरों में 2475 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 23 मई 2017, 6:35 PM (IST)

दौसाजयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की अभिनव पहल के तहत राज्य में किसानों और ग्रामीणों की राजस्व संबंधित समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करवाकर उन्हें लाभान्वित करवाने के लिए राजस्व लोक अदालत अभियान, न्याय आपके द्वार-2017 का संचालन किया जा रहा है। जो किसानों और ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रहा है। अभियान के तहत दौसा जिले में आठ से 20 मई तक लगे 65 लोक अदालत शिविरों के माध्यम से 2475 प्रकरणों का निस्तारण कर लोगों को राहत पहुंचाई गई। जिला कलक्टर नरेश कुमार शर्मा की ओर से 2 कैम्प शिविरों में 10, अतिरिक्त जिला कलक्टर कैलाश चन्द्र शर्मा ने 3 कैम्प शिविरों में 16 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे