जेटली ने केजरीवाल पर ठोका एक और 10 करोड का मानहानि का केस

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 22 मई 2017, 12:39 PM (IST)

नई दिल्ली। केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अरविंद केजरीवाल पर एक और मानहानि का केस दर्ज किया है। अरविंद केजरीवाल पर अरुण जेटली ने 10 करोड रुपए के मानहानि का केस दर्ज किया है। गौरतलब है कि अरुण जेटल ने पहले से एक मानहानि का केस केजरीवाल पर किया हुआ है। अब अरुण जेटली ने केजरीवाल और आप पार्टी के अन्य चार नेताओं के खिलाफ नया मानहानि का केस दायर किया है। अरुण जेटली ने यह मानहानि का केस अरविंद केजरीवाल की ओर से केस लड रहे वकील राम जेठमलानी की जिरह के दौरान जेटली को अपशब्द कहे जाने के मामले में किया गया है। कोर्ट के संयुक्त रजिस्ट्रार के सामने अरुण जेटली का क्रास-इक्जामिनेशन करते हुए राम जेठमलानी ने धोखेबाज शब्द का प्रयोग किया था।

ज्ञातव्य है कि राघव चड्ढा की एक अपील पर सुनवाई के दौरान अरुण जेटली के वकीलों ने यह मामला उठाया। राम जेठमलानी की कोर्ट में अरुण जेटली पर की गई कई टिप्पणियों को निंदात्मक करार दिया। इस तरह की टिप्पणी करने पर कोर्ट ने भी कहा कि अगर इस प्रकार की भाषा का प्रयोग करने के लिए अरविंद केजरीवाल की ओर से कहा गया है तब इस मामले में बहस को आगे लेने जाने का कोई फायदा नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कोर्ट ने यह भी कहा कि पहले यह स्पष्ट होना चाहिए कि इस तरह की टिप्पणी के लिए केजरीवाल ने कहा था क्या। कोर्ट ने कहा कि जब पहले से मानहानि का केस चल रहा है तो इस प्रकार से भाषा का प्रयोग कर किसी का अपमान नहीं किया जा सकता है।
पहले से चल रहा है मानहानि का केस:
ज्ञातव्य है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अरुण जेटली पर डीडीसीए में पद पर रहने के दौरान भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और कई सौ करोड के घोटाले के आरोप लगाए। बिना सबूत आरोप लगाए जाने पर जेटली ने केजरीवाल को चेताया था। इस पर अरविंद केजरीवाल ने जेटली को चुनौती दी कि वह कोर्ट जाएं वहां पर अपने आप केस से जुडे आरोपों की सच्चाई सामने आ जाएगी। इस पर जेटली ने केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया।

ये भी पढ़ें - इस मंदिर में सात दिन जलाए दीपक, हो जाएगी शादी