झांसी। जन सहभागिता से ही सहकारिता आंदोलन को गति मिल सकेगी। इधर उत्तर प्रदेश का सहकारिता आंदोलन कई वर्षों से बाधित है। इसके सशक्त होने पर ग्रामीण और किसान आर्थिक रूप से मजबूत होगा। उसके आय में बढ़ोत्तरी होगी। सहकारिता से ग्रामीणों को जुडऩे के लिए प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है जिससे इसे ताकतवर बनाया जा सके। यह बात सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक धन्नजय सिंह ने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
सहकारिता समिति के कमजोर होती जड़ों और कुछ वर्गों का उस पर हो गये कब्जा को लेकर सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश में 8500 सहकारिता समितियां हैं। लेकिन वर्षों से सहकारिता आंदोलन बाधित पड़ा है। जन जागरुकता के अभाव में यह समितियां निष्क्रिय पड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के आर्थिक उन्नति के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन पूर्ववत्र्ती सरकारों ने समितियों को आगे बढ़ाने के बजाय सीमिति दायरे में रखा, उन पर एक कुछ लोगों का कब्जा रहा है। लेकिन अब भाजपा की सरकार में सहकारिता आंदोलन को तेज करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सहकारी समिति मजबूत होगी तो किसान की आय बढ़ेगी।
क्योंकि समिति के माध्यम से किसानों को सस्ते अनाज, बीज, खाद और ऋण उपलब्ध कराये जाते हैं। सरकार गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के समकक्ष सहकारिता आंदोलन को विकसित करना चाहती है। क्रय केंद्र और भंडारण भी समिति के भाग हैं। इस वर्ष सरकार ने रिकार्ड गेहूं की खरीद की है। उन्होंने कहा कि समिति के माध्यम से किसानों को कई सुविधाएं दी जाएगी। जिससे वह अधिक से अधिक जुड़ सकें।
जब तक अधिक किसान इससे नहीं जुड़ेगे तब तक कुछ लोगों का इस पर कब्जा बना रहेगा और किसानों को इससे सुविधाएं नहीं मिल पाएंगी। उन्होंने कहा कि सहकारिता को दलगत राजनीति से उपर उठकर काम करना होगा तभी किसानों का विकास संभव है। सिंह ने कहा कि प्रदेश में 3000 हजार सहकारिता समिति पूरी तरह से निष्क्रिय पड़ी हैं जिन्हे सक्रिय करने की आवश्यकता है। एक प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने बताया कि सहकारिता में जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैंं उनकी जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे