भारतीय महिला सहित 6 पर्वतारोहियों को एवरेस्ट से सुरक्षित निकाला

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 21 मई 2017, 10:58 PM (IST)

काठमांडू। दुनिया की सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर सबसे ऊंचे बेस कैंप से मिस इंडिया सौंदर्य प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाली एक भारतीय महिला सहित छह पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकाला गया। स्थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, पर्वतारोहियों की ऊंचाई के चलते तबीयत बिगडऩे से उन्हें वापस भेजना पड़ा।

समाचार पत्र ‘हिमालयन टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय महिला पर्वतारोही 52 वर्षीया संगीता एस. बहल, अर्जेंटीनी पर्वतारोही आंद्रेस एस्टेबान पेरिज और रिकार्डो दारियो बर्न को बेस कैंप से हेलीकॉप्टर के जरिए वापस लाया गया। पर्वतारोहण का आयोजन करने वाली मैडिसन माउंटेनियरिंग की स्थानीय साझेदार हिमालयन गाइड्स के एक अधिकारी ने बताया कि 1985 में मिस इंडिया सौंदर्य प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाली बहल का स्वैकॉन इंटरनेशनल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

एक्सपेडिशन ऑपरेटर्स एसोसिएशन नेपाल के अध्यक्ष दांबेर पाराजुली के हवाले से कहा गया है, ‘‘बहल की हालत अब खतरे से बाहर है।’’ बेस कैंप से एवरेस्ट की चढ़ाई का आखिरी पड़ाव पूरा करने की तैयारी में लगे इन पर्वतारोहियों में से अधिकांश स्नो ब्लाइंडनेस और शीतदंश का शिकार हो गए।

चीन और स्लोवाकिया के एक-एक पर्वतारोही को भी खराब हालत के चलते वापस लाना पड़ा। नेपाल के एक पर्वतारोही को इलाज के लिए काठमांडू लाना पड़ा।

ये भी पढ़ें - जानिए कहां रहते थे अंतिम हिंदू सम्राट विक्रमादित्या, क्या है नाम..