पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक ही परिवार के 6 सदस्य घायल

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 21 मई 2017, 5:19 PM (IST)

भरतपुर। उच्चैन थाना क्षेत्र के गांव कुंदेर में गांव के कुछ लोगों की ओर से पुरानी रंंिजश को लेकर की गई मारपीट में एक परिवार के 6 सदस्य गंभीर घायल हो गए। घायलों को परिजनों ने इलाज के लिए जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार उच्चैन थाना क्षेत्र के गांव कुंदेर निवासी शोभाराम के घर के बाहर बनी सीढिय़ों को लेकर गांव के कुछ लोगों ने एतराज जताया। इस पर गांव के पंच भी मौके पर पंहुचे और मामले को शान्ति से हल करने की बात कही, लेकिन वह लोग सीढिय़ों को हटाने पर अड़ गए और मना करने पर परिवार के सदस्यों के साथ जमकर मारपीट कर डाली। इसमें निरपत पुत्र शोभाराम, सियाराम पुत्र शोभाराम, देवेन्द्र पुत्र सियाराम, अमर सिंह पुत्र शोभाराम, जोगेन्द्र पुत्र सियाराम, वीकेश पुत्र निरंजन सिंह, प्रियंका पुत्री दौलत सिंह व रामवरन पुत्र वचन सिंह गंभीर घायल हो गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे