इरफान खान ने कहा प्यार व्यक्त करने के लिए... 

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 20 मई 2017, 10:51 PM (IST)

मुंबई। फिल्म हिंदी मीडियम में नजर आ रहे अभिनेता इरफान खान का कहना है कि प्यार किसी भी भाषा में व्यक्त किया जा सकता है। इरफान बच्चों के गायन रियलिटी शो सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प्स सीजन 6 में अपनी फिल्म हिंदी मीडियम के प्रचार के लिए पहुंचे।

हॉलीवुड में अपने अभिनय के जलवे बिखेर चुके इरफान ने शो में अपनी उपस्थिति के दौरान कहा कि अंग्रेजी सीखना जरूरी नहीं है। अभिनेता ने कहा, अगर आप अंग्रेजी सीखना चाहते हैं, तो यह आपकी मदद करेगी, लेकिन अगर आप भाषा नहीं जानते तो इसका मतलब यह नहीं कि आपमें कोई कमी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

प्यार किसी भी भाषा में व्यक्त किया जा सकता है, क्योंकि यह वास्तविक और दिल से है। रियलिटी शो सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प्स सीजन 6 की इरफान वाली कडी का प्रसारण जीटीवी पर रविवार को होगा।

ये भी पढ़ें - सोनाक्षी के लिए ऋतिक ने कही बड़ी बात, हैरान रह गए सब