संकल्प लेकर समाज सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने की जरूरत:शिक्षा मंत्री

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 20 मई 2017, 7:49 PM (IST)

करनाल। समाज को जोडऩे और सत्य की राह दिखाने में भगवान परशुराम की भूमिका को हमेशा याद किया जाएगा। अत्याचारियों के आतंक को मिटाने और समाज के समुचित संवर्धन में भगवान परशुराम ने अनुकरणीय काम किया। भगवान परशुराम किसी एक समाज के ही नहीं, बल्कि समाज के सांझे आदर्श व्यक्तित्व थे। उनके द्वारा दर्शाए गए मार्ग पर चलकर हमें सभ्य समाज की संरचना में उल्लेखनीय भूमिका अदा करनी होगी। यह अभिव्यक्ति शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने पुरानी सब्जी मंडी में ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में उपस्थित समाज को सम्बोधित करते हुए दी।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमें वर्तमान परिपेक्ष्य को देखते हुए समाज सेवा का संकल्प लेकर सेवा के कार्यो को आगे बढ़ाने की जरूरत है। ऐसा तभी संभव हो सकता है,जब हम अपना दृष्टिकोण रचनात्मक व सृजनात्मक रखें और भगवान परशुराम द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलें। उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक बुराईयों को जड़ से उखाड़ फेंकने में हमें दृढ़ संकल्प होकर काम करने की जरूरत है। सामाजिक परिवेश में झांकते हुए मंत्री ने कहा कि जो मार्ग तत्कालीन समय में भगवान परशुराम ने समाज के लोगों के लिए दिखाया,उसे हम सभी को अंगीकृत करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए अनेक सामाजिक कल्याणकारी नीतियां व स्कीम चलाई हुई है,जिनका आमजन को लाभ उठाना चाहिए। शिक्षा मंत्री ने कार्यक्रम में ब्राह्मण सभा को धर्मशाला के लिए जगह दिलवाने तथा धर्मशाला निर्माण के लिए 21 लाख रुपए अपने ऐच्छिक कोष से देने की घोषणा की।

मंत्री ने कहा कि भगवान परशुराम के द्वारा किये गये कार्य समाज के लिए हमेशा कल्याणकारी पथ प्रदर्शक बने हुए हैं। ऐसे में उनके चरित्र को जाति बन्धन से ऊपर उठकर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए याद किया जाता है। भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार थे। भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि उनके चरित्र का स्मरण और अनुसरण कर कोई भी व्यक्ति जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है।

करनाल के पूर्व सांसद अरविन्द शर्मा ने इस सामाजिक समारोह में कहा कि भगवान परशुराम द्वारा दी गई सीख से प्रेरणा लेकर लोगों को अपनी सोच में परिवर्तन करने की जरूरत है। इसके लिए हमें लोगों को सांस्कृतिक और अध्यात्मिक दृष्टि से जागरूक बनाना चाहिए। नैतिक और सामाजिक मूल्य हमारी संस्कृति का आधार रहे हैं। यह सब ऋषि-मुनियों की देन हैं। भगवान परशुराम ने हमारी संस्कृति और सभ्यता में नैतिक और सामाजिक मूल्यों का बीजारोपण किया है। मंच का संचालन मनोज गौतम ने किया।

इस मौके पर पूंडरी के विधायक दिनेश कौशिक, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल,शर्मा, भाजपा के जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद, चेयरमैन जीएल शर्मा, पूर्व मंत्री आईडी स्वामी, पूर्व मंत्री शशीपाल मैहता, समस्त ब्राह्मण समाज के प्रधान नरेश शर्मा बस्सी,कोषाध्यक्ष अश्वनी शर्मा,सचिव राजेश कौशिक, उमा शर्मा, जोगिंद्र शर्मा, विशाल भारद्वाज,अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर विकास भारद्वाज, पंजाब शिव सेना के अध्यक्ष संजीव शर्मा, सुरेश शर्मा, केसी शर्मा, एसबी दीक्षित, देवेंद्र शर्मा, रिषी शर्मा, जिले सिंह पिचौलिया, राहुल बाली, शुभकरण शर्मा, सुभाष शर्मा, देवीप्रसन्न शर्मा, रामपाल शर्मा, बारू राम शर्मा, देवी दयाल शर्मा,गुलशन वैद्य, व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता किशोर नागपाल, संजय मदान, आत्मा राम कौशिक, पार्षद सोनिया, राहुल शर्मा, देवेंद्र गौतम, सुरेश अरड़ाना, सोनू मिश्रा, राजेश्वर, प्रवीन, प्रयास चोचड़ा, राजेश अमूपुर, राघव कौशिक, मोहित औंगद, राहुल शर्मा, साहिल, सावन मोहड़ी, कृष्णलाल तनेजा, राजेश कौशिक, रामलाल अग्रवाल, सुशील गौतम, नरेश शर्मा पींघली, सुनील कौशिक,कृष्णलाल शर्मा, दिनेश शर्मा, विश्वेश्वर शर्मा, एसबी दीक्षित, राधेश्याम शर्मा, दलीप गोंसाई सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे