भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्षों की बैठक आयोजित

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 20 मई 2017, 5:46 PM (IST)

जयपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा की अध्यक्षता में जिलाध्यक्षों की बैठक आयोजित हुई । इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनीता गुर्जर अतिथि के रूप में उपस्थित रही। इस बैठक में जिला-मण्डल, बूथ समितियों के गठन को लेकर चर्चा की गई। साथ ही पण्डित दीनदयाल उपाध्याय-विस्तारक योजना में महिला मोर्चा की भागीदारी को लेकर भी चर्चा की गई। प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा कि आगे आने वाले समय में महिला मोर्चा नये आयाम स्थापित करेगा। स्वयं सहायता समूह सम्मेलन के द्वारा महिला मोर्चा जरूरतमन्द महिलाओं को रोजगार के अवसर दिलाएगा।
इस बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री निशी मुकेश, प्रदेश महामंत्री एकता अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष स्वाति परनामी, प्रदेश प्रवक्ता बबीता शर्मा भी उपस्थित रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे