नई दिल्ली। सामान्यत एक बकरी के दो आंख और कान होते है। लेकिन आज आपको एक
ऐसी बकरी के बारे में बताने जा रहे है जिसे देखकर हर चकित हो जाता है। इस
बकरी के साथ कुदरत ने कैसा मजाक किया है, यह एक कान और एक आंख के सहारे
अपनी जिंदगी जी रही है। यह बकरी असम के एक गांव की है। दरअसल, इस बच्चे को
साइलापिया नाम को एक दुर्लभ बर्थ डिफेक्ट है।
इस डिफेक्ट के साथ
बर्थ लेने का मतलब है कि उसे एक आंख और एक ही कान होगा। डॉक्टर्स को कहना
है कि इस डिफेक्ट के साथ पैदा होने के कारण बकरी के बच्चे की ज्यादा दिन तक
जीवित रहने की उम्मीद कम होती है। लेकिन गांव के लोगों को मानना है कि यह
कोई चमत्कार है और इस बच्चे को देखने के लिए दूर दूर से लोग आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बकरी के मालिक मुखुरी दास का कहना है कि इस बच्चे को देखकर मैं तो हैरान ही रह गया था। उन्होंने कहा है कि यह किसी चमत्कार की तरह है। मुखुरी दास ने बताया कि बकरी के इस बच्चे की देखभाल करना उनकी जिम्मेदारी है और वह उसे एक सामान्य बकरी की ही तरह खिला रहे हैं।
ये भी पढ़ें - इस महिला का पीछा कर रहे हैं सांप,पढें पूरी कहानी
बकरी के मालिक को मानना है कि इस बच्चे के जन्म के बाद अब उसके घर में अच्छा समय आयेगा और उसकी किस्मत खुल जायेगी।
ये भी पढ़ें - शादीशुदा जोडों की ये अजीबोगरीब हरकतें...