आज बुधवार,16 मार्च फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी से होलाष्टक की शुरूआत हो गई है। इसके साथ ही मांगलिक कार्य भी पूर्ण रूप से बंद हो जाएंगे। होलाष्टक के लगते ही शुभ कार्यों पर रोक को लेकर शास्त्रगत मान्यता है। इसके अनुसार शुभ कार्य करने से शुभ फल नष्ट हो जाते हैं। 8 दिनों तक सूर्य, चन्द्रमा, शनि, शुक्र, बुध मंगल और राहुल उग्र रूप में रहते हैं।
इस वजह से शुभ कार्य वर्जित माना गया है। इससे होलिकादहन तक गृह प्रवेश, मुंडन, खरीदी-बिक्री जैसे शुभ कार्यों पर रोक लग जाएगी। होलाष्टक में दान-पुण्य और भजन कीर्तन करने का विधान है। होलाष्टक में प्रभु भक्ति करनी चाहिए। इससे पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इस वजह से आठ दिनों तक सभी ओर भक्तिमय माहौल रहेगा। होलाष्टक के समाप्त होते ही होली की उमंग के साथ ही शुभ कार्यों में लगी रोक भी हट जाएगी।