सांसद अहलावत करेंगी एशियाई संसदीय सभा अबू धाबी में भारत का प्रतिनिधित्व

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 19 मई 2017, 11:01 PM (IST)

झुंझुनूं। सांसद संतोष अहलावत ने न केवल झुंझुनं, वरन पूरे प्रदेश का नाम एक बार फिर रोशन किया है। सांसद संतोष अहलावत एशियाई संसदीय सभा की अबू धाबी (संयुक्त अरब अमीरात) में 21 मई से 24 मई तक होने वाली बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। ज्ञात रहे पिछले 10 महीनों में ये तीसरा मौका है। सांसद संतोष अहलावत भारत का प्रतिनिधत्व कर रही है। पूर्व में सांसद संतोष अहलावत ने जयपुर में संपन्न हुई ब्रिक्स देशों की महिला सांसदों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उसके बाद कोरिया में भारत का प्रतिनिधित्व किया। सांसद संतोष अहलावत एशियाई संसदीय सभा की बैठक के लिए 21 मई रविवार को दिल्ली से जाएंगी और 24 मई को वापस दिल्ली पहुंचेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे