दिल्ली:दो नए मंत्रियों कोे शपथ

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 19 मई 2017, 8:43 PM (IST)

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायक राजेंद्र पाल गौतम और कैलाश गहलोत ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली। दिल्ली सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, नजफगढ के विधायक गहलोत को कानून एवं न्याय विभाग, परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी और प्रशासनिक सुधार विभाग दिए गए हैं, और सीमापुरी से विधायक गौतम को जल, समाज कल्याण, एससी-एसटी, कला और संस्कृति, गुरूद्वारा चुनाव एवं भाषा विभाग दिए गए हैं।
दोनों विधायक पेशे से वकील हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छह मई को कपिल मिश्रा को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था, जिनके पास जल, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग थे। केजरीवाल ने पिछले 12 दिनों से इन दोनों मंत्रियों की नियुक्ति को मंजूरी न देने को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल भी खडे किए थे।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे