भूख हड़ताल पर बैठे 13 कर्मचारी, इनेलो विधायक ने दिया समर्थन

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 19 मई 2017, 4:58 PM (IST)

मेवात। नूंह। राजकीय शहीद हसन खान मेवाती काॅलेज नल्हड़ की स्टाॅफ नर्स प्रोमिला की इलाज के दौरान लापरवाही के चलते हुई मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मेडिकल काॅलेज के पैरामेडिकल काॅलेज स्टाॅफ ने शुक्रवार को मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। इससे पहले पिछले दो दिनों से ये सिर्फ हड़ताल पर बैठे थे। लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक हुई कार्यवाही से नाखुश थे। कर्मचारियों ने साफ तौर पर कहा कि चाहे उनकी जान चली जाए, लेकिन मांगे माने जाने तक ना तो अंतिम संस्कार किया जाएगा और ना ही हड़ताल खत्म होगी और ना भूख हड़ताल। कर्मचारियों ने जांच के लिए गठित चार सदस्यीय कमेटी के गठन पर सवाल उठाए और डीसी मनीराम के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान इनेलो विधायक चैधरी जाकिर हुसैन भी मेडिकल काॅलेज धरनास्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों को समर्थन का भरोसा दिया। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और डीसी मनीराम शर्मा की आलोचना करते हुए कर्मचारियों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। कर्मचारियों ने प्रशासन से दोषी डाॅक्टर्स पर कार्रवाई और मृतक स्टाॅफ नर्स प्रोमिला की बेटियों को दो करोड़ की आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की है। दूसरी ओर अपनी पत्नी का चार दिन से पोस्टमार्टम नहीं होने का दर्द भी मृतका के पति फौजी भानुप्रकाश की हालत बेहद खराब दिख रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे