VIDEO : परफेक्ट फोटो के लिए दुल्हन के कपडों में लगाई आग

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 19 मई 2017, 11:52 AM (IST)

बीजिंग। हर कोई अपनी वेडिंग को यादगार के लिए किस हद तक जा सकते है। आपने पानी में जंप लगाते हुए फोटो से लेकर हवा की सैर करते हुए फोटोज तो खूब देखे होंगे। लेकिन एक नया मामला आया है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। एक परफेक्ट फोटो के लिए कोई दुल्हन के कपड़ों में आग तक लगाने को तैयार हो गई। इसके लिए दुल्हन भी राजी दिखीं।

जी हां, हम बात कर रहे है चीन की। यहां एक दुल्हन ने यह साहसी कारनामा किया एक अच्छी तस्वीर पाने के लिए। यह न सिर्फ भयावह था साथ ही खतरनाक भी था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इस फोटो को खींचने के दौरान एक वीडियो भी बनाया गया। इन दिनों यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह एक शख्स दुल्हन के वैडिंग गाउन को आग लगा देता है और दुल्हन भी शांति से फोटो के लिए पोज दे रही होती है।

ये भी पढ़ें - गौर से देखिए इन तस्वीरों को, नजर आएंगे अजीब चेहरे!

लेकिन जैसे ही आग नियंत्रण से बाहर होती है तो दुल्हन भी थोड़ी घबरा जाती है। इतने में एक महिला आकर आग को बुझाने का काम करती है।

ये भी पढ़ें - ल़डकियों के स्टॉकिंग्ज से बना दी अदभुत तस्वीर