घर में सो रही लड़की को अगवा कर किया दुष्कर्म

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 18 मई 2017, 9:12 PM (IST)

अमेठी। जिले मेंं मानवता एकबार फिर शर्मशार हुई। गुरूवार को एक बार फिर गौरीगंज कोतवाली के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की गांव के ही एक युवक की हवस का शिकार हो गई। अमेठी में इसके पहले भी कई जगहों पर नाबालिग लड़कियों को अपराधी अपनी हवस का शिकार बनाते आए हैं। पुलिस प्रशासन ने इन मामलों में कोई ठोस कार्रवाई करने के बजाय सिर्फ लिपापोथी की है। योगी सरकार में एंटी रोमियों अभियान तो चलाया लेकिन कुछ ही दिनों में अभियान धाराशाही हो गया। आपको बताते चले कि अमेठी में ऐसी शर्मनाक घटना करने वाले अपराधियों का कोई नया कारनामा नहीं है।

बीते दिनों मुंशीगंज थाने, मुसाफिरखाना थाना, अमेठी थाना क्षेत्र में विगत सप्ताह हुए नाबालिग लड़कियों की आबरू लूटने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि पुनः एक दरिंदे ने मासूम को अपनी हवस का शिकार बना डाला।

दरअसल पूरा मामला गौरीगंज कोतवाली के एक गांव से जुड़ा हुआ है। गौरीगंज कोतवाली के एक गांव की रहने वाली र्निभया घर के कामकाज के बाद घर में आराम कर रही थी। देर रात को गांव के ही युवक जाफिर पुत्र छोटे ने उसे अगवा कर अपनी हवस का शिकार बना डाला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सुध बेसुध हालात में पीड़ित युवती किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने बिना, देरी करते हुए कोतवाली पहुंचकर गांव निवासी जाफिर के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी आरपी शाही ने बताया कि पीडित कि तहरीर पर आरोपी युवक को यौन शोषण के मामले में मुकदमा दर्ज कर पास्को एक्ट में जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें - चमत्कार! मंदिर में सांप, पुजारी और बदमाश...