मुंबई। नागपुर से मुंबई आ रहे एयर इंडिया के विमान का मंगलवार रात करीब 10.45 बजे टायर फट गया। लेकिन, गनीमत रही कि 7 क्रू मेंबर्स सहित 168 पैसेंजर्स बाल-बाल बच गए। हालांकि, कुछ यात्रियों को मामूली चोट आई है, लेकिन कोई गंाभीर घायल नही हुआ है। हादसे के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक कई घंटों तक मुंबई एयरपोर्ट का मुख्य रनवे बंद रहा। बुधवार सुबह रनवे दुबारा शुरू हुआ। इसका असर विमानों की नियमावली पर भी पडा।
यात्रियों का कहना है कि उन्हें बेहद सावधानी से विमान से बाहर निकाला गया। वक्त पर अगर लोगों को विमान से बाहर न निकाला जाता तो हादसा बडा भी हो सकता था। हालांकि, यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी 4 मार्च को दिल्ली से मुंबई आ रहे जेट एयरवेज के विमान का फ्यूल लीकेज के चलते टायर फट गया था। विमान करीब 12 घंटे तक मुख्य रनवे पर रहा, बाद में उसे टो करवाकर रनवे से हटाया गया था।