आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: भारत शीर्ष पर कायम, टॉप-10 में ये टीम

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 18 मई 2017, 7:24 PM (IST)

दुबई। भारत ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा टेस्ट टीम रैंकिंग में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। ताजा संशोधित रैंकिंग में 2013-14 के परिणाम को शामिल नहीं किया गया है जबकि 2015-16 के परिणामों को 50 फीसदी तवज्जो दी गई है।

विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम दूसरे स्थान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका से छह अंक आगे है। भारत के रैंकिंग में 123 अंक हैं। उसे एक अंक का फायदा हुआ है। दक्षिण अफ्रीका के 109 से 117 अंक हो गए हैं। जहां भारत और दक्षिण अफ्रीका के अंकों में इजाफा हुआ है। वहीं, आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान के अंकों में गिरावट देखी गई।

जानें:टॉप-10 रैंकिंग में कौन-कौनसी टीम

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

टीम - अंक
-भारत :123
-दक्षिण अफ्रीका :117
-ऑस्ट्रेलिया :100
- इंग्लैंड :99
-न्यूजीलैंड :97
-पाकिस्तान :93
-श्रीलंका :91
-वेस्टइंडीज :75
-बांग्लादेश :69
-जिम्बाब्वे :0

आस्ट्रेलिया को आठ अंकों का नुकसान

ये भी पढ़ें - यह कमाल करने वाले 7वें बल्लेबाज बने एमएस धोनी, देखें टॉप-10

आस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर कायम है लेकिन उसे आठ अंकों का नुकसान हुआ है। पहले उसके 108 अंक थे जबकि अब उसके 100 अंक हो गए हैं। इंग्लैंड को दो अंकों की गिरावट झेलनी पड़ी है। वह चौथे स्थान पर है। पाकिस्तान खिसक कर छठे स्थान पर आ गया है। पांचवें पर न्यूजीलैंड है। न्यूजीलैंड के 97 अंक हैं, पाकिस्तान उससे चार अंक पीछे है।

दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के अंकों में बदलाव दोनों देशों के बीच खेली गई श्रृंखला में आस्ट्रेलिया के 2-1 से जीत हासिल करने और इंग्लैंड को 5-0 से हराने के परिणाम को शामिल न करने के कारण आया है। यह श्रृंखला 2013-14 में खेली गईं थीं। श्रीलंका की टीम 91 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। वेस्टइंडीज 75 अंकों के साथ आठवें और बांग्लादेश 69 अंकों के साथ नौवें स्थान पर है। जिम्बाब्वे बिना किसी अंक के साथ 10वें स्थान पर है।

ये भी पढ़ें - यह कमाल करने वाले 7वें बल्लेबाज बने एमएस धोनी, देखें टॉप-10