बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने आने वाली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है। फिल्म को इम्तियाज अली निर्देशन कर रहे हैं। जो इसी साल अगस्त में रिलीज होगी। लेकिन इन दिनों शाहरूख खान एक चीज से बहुत परेशान हो गए हैं, जी हां मिली जानकारी के अनुसार शाहरूख का कोई पीछा कर रहा है। जल्द ही उसकी रिपोर्ट भी करेंगे। जी नहीं, जैसा आप सोच रहे हैं, वैसा नहीं हैं। बादशाह का पीछा कोई और नहीं, बल्कि उनका ही कोई खास कर रहा है, और वह हैं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा।
शाहरुख ने एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के खिलाफ पीछा करने के लिए रिपोर्ट करने की बात खुद अपने इंस्टाग्राम पर लिखकर कही है। खैर, ये सुनने के बाद आप सोच रहे होंगे कि मामला बेहद सीरीयस है, तो ऐसा नहीं है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पूरा माजरा ये है कि, अनुष्का शर्मा ने अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसके साथ
उन्होंने लिखा, ‘मैंने yrf स्टूडियो में शाहरुख की वैनिटी वैन देखी
aaaahah!। अनुष्का की इस फोटो को शाहरुख ने रिपोस्ट करते हुए जवाब दिया
है।’
ये भी पढ़ें - सोनाक्षी के लिए ऋतिक ने कही बड़ी बात, हैरान रह गए सब
बता दें कि शाहरुख और अनुष्का एक बार फिर इम्तियाज अली की फिल्म में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म इसी साल अगस्त में रिलीज होगी। इससे पहले वह फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ और ‘जब तक है जान’ में एक साथ काम किया है।
ये भी पढ़ें - अनुष्का को इस बात पर है ‘नाज’, 9 साल, 14 फिल्में